- Hindi News
- दिल्ली में हर पांच में से एक महिला को दिल की बीमारी का खतरा
दिल्ली में हर पांच में से एक महिला को दिल की बीमारी का खतरा
नेशनलब्यूरो | नई दिल्ली
देशमें 35 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। एक ताजा शोध में पता चला है कि दिल्ली में रहने वाली हर 5 में से 3 महिलाओं को दिल की बीमारी का खतरा है। देश के महानगरों में किए गए इस शोध में यह भी पता चला है कि 2011 के मुकाबले महिलाएं अब गैर-संक्रामक रोगों से ज्यादा ग्रसित होती जा रही हैं। सफोला लाइफ नामक संगठन ने अपने शोध में बताया कि कामकाजी महिलाएं अपने खानपान में बेहद लापरवाह हो रही हैं। गुरुवार को जारी किए गए इस शोध के अनुसार दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु और कोलकाता में 35-44 वर्ष की महिलाओं में दिल की बीमारियों के लक्षण ज्यादा नजर रहे हैं। दिल्ली में ही हर पांच में से तीन महिलाओं में दिल की बीमारी के लक्षण पाए गए हैं। राजधानी में 35 वर्ष से ज्यादा की 68 प्रतिशत महिलाओं का वजन सामान्य से अधिक पाया गया है। इसी तरह मुंबई में हर 10 मे से 7 महिलाओं में दिल की बीमारियों के लक्षण मिले हैं। कोलकाता और बंगलुरू में भी कमोबेश ऐसे ही रिजल्ट सामने आए हैं। मेदांता मेडिसिटी में कार्डियोलोजी विभाग के प्रमुख डाॅ. प्रवीण चंद्रा का कहना है कि महिलाओं में वजन का बढ़ना, खराब खानपान, धूम्रपान का सेवन दिल की बीमारियों को बढ़ाने का कारण बन रहा है। 35 वर्ष से ज्यादा उम्र की कामकाजी महिलाओं ने अपने जीवनशैली को भी खराब कर लिया है। इसके कारण गैर-संक्रामक रोगों के बढ़ने की संभावना बहुत अधिक हो गई है। घरेलू महिलाओं में भी ज्यादा वजन और डायबिटीज के ज्यादा मामले सामने रहे हैं। डा. चंद्रा ने बताया कि रोजाना व्यायाम और फास्ट-फूड में कमी लाकर ही इन बीमारियों से बचा जा सकता है।
औरक्या बताता है शोध : 35वर्ष से ज्यादा की हर 4 में से 3 महिलाएं ओवरवेट हैं। हर दस में से 8 महिलाओं में कोलेस्ट्राल लेवल बढ़ा हुआ है। 35 वर्ष से ज्यादा की धूम्रपान करने वाली 90 फीसदी महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा। 69 प्रतिशत घरेलू महिलाओं में दिल की बीमारी का खतरा। 67 फीसदी कामकाजी महिलाओं को भी ही दिल की बीमारियों का खतरा।