पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केंद्रीय विद्यालयों में शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान

केंद्रीय विद्यालयों में शुरू हुआ स्वच्छ भारत अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{मंत्री-अधिकारियों ने भी लिया अिभयान में हिस्सा

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

राजधानीके स्वच्छ भारत अभियान के तहत मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा चुने गए केंद्रीय विद्यालयों में गुरुवार को स्वच्छ विद्यालय अभियान शुरू हो गया। पूर्वी दिल्ली की एजीसीआर कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित एक ऐसे ही कार्यक्रम में छात्र शिक्षकों ने एक रैली निकाली और स्कूल परिसर को स्वच्छ रहने की शपथ ली और सबने मिलकर स्कूल परिसर को साफ किया। इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी ने भी एक स्कूल में सफाई अिभयान की शुरुआत करते हुए बच्चों के साथ मिलकर परिसर की सफाई की। पूर्वी दिल्ली के स्कूल स्टाफ के साथ ही मंत्रालय के निदेशक ओम प्रकाश शिक्षा विभाग के उपसचिव नीता गुप्ता और केवी संगठन के सहायक आयुक्त वाई अरुण कुमार खासतौर पर मौजूद थे। स्कूल प्रिंसिपल मुकेश कुमार ने बताया कि स्कूल परिसर इसके आसपास के इलाके को साफ-सुथरा करने के लिए शिक्षकों छात्र-छात्राओं ने श्रमदान दिया।

आरके पुरम के केंद्रीय विद्यालय में झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान की श्ुरुआत करतीं केंद्रीय मंत्री ईरानी।