पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नर्स की हत्या की गुत्थी कॉल िडटेल से सुलझी

नर्स की हत्या की गुत्थी कॉल िडटेल से सुलझी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वैवाहिकजीवन बचाने के लिए विश्वबंधु नामक शख्स ने लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल की नर्स निर्मला की हत्या की थी। आरोपी और मृतका के मोबाइल फोन की कॉल िडटेल से हुए इस खुलासे के बाद पुलिस ने विश्वबंधु को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार के अनुसार जांच में पाया गया कि निर्मला की एक मोबाइल नंबर पर अक्सर बात होती थी। इस मोबाइल नंबर पर वारदात से पहले भी कई बार बात हुई थी।

वारदात के दौरान इस मोबाइल नंबर की लोकेशन लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में थे। कॉल डीटेल से मिले सुराग के जरिए इस मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर रहे विश्वबंधु नामक शख्स तक पुलिस पहुंच गई। पूछताछ में विश्वबंधु ने बताया कि वह पेशे से वकील है। निर्मला ने अपने पति पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया हुआ था। इसी सिलसिले में सात साल पहले विश्वबंधु की मुलाकात निर्मला से हुई। कुछ ही समय में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई। निर्मला को उम्मीद थी कि विश्वबंधु उससे शादी कर लेगा। लेकिन 2013 में विश्वबंधु ने किसी दूसरी युवती से शादी कर ली।



जिसको लेकर निर्मला बहुत नाराज थी। वह अक्सर उसे धमकी देती थी कि वह उसका वैवाहिक जीवन खराब कर देगी। निर्मला से छुटकारा पाने के लिए विश्वबंधु ने हत्या की साजिश रची। 17 सितंबर की दोपहर करीब 1.37 बजे उसने निर्मला को फोन कर मिलने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद वह रात में निर्मला से मिलने के लिए पहुंच गया। रात में जब निर्मला बाथरूम गई तो वह भी पीछे से बाथरूम में पहुंच गया और उसने निर्मला के मुंह पानी के टब में डुबो कर हत्या कर दी।