पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कालाबाजारी पर नकेल के लिए 20 टीमें तैनात

कालाबाजारी पर नकेल के लिए 20 टीमें तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{त्यौहारों के मद्देनजर उठाया गया कदम

भास्करन्यूज | नई दिल्ली

त्यौहारोंके दौरान आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में इजाफा हो, इसे रोकने के लिए सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। िदल्ली सरकार ने राजधानी में जमाखोरों कालाबाजारी में लिप्त कारोबारियों के खिलाफ बड़ी जल्द कार्रवाई के लिए 20 एन्फोर्समेंट टीमों का गठन किया है। इन टीमों में दानिक्स अधिकारियों के नेतृत्व में खाद्य आपूर्ति निरीक्षकों लीगल मेट्रोलोजीकल अधिकारियों को शामिल किया गया है। खाद्य आपूर्ति आयुक्त सज्जन सिंह यादव ने बताया कि विभाग द्वारा गठित टीमें राजधानी में विभिन्न थोक खुदरा प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगी और आवश्यक वस्तुओं की कथित जमाखोरी का पता लगाएंगी। पहले से पैक किए हुए डिब्बाबंद वस्तुओं की बिक्री में उपभोक्ताओं को धोखाधड़ी से बचाने के भी कारगर कदम उठाये जा रहे है।

यादव ने बताया कि चावल, दालों, खाद्य तेल, खाद्य तेल के बीज आदि के लिए स्टॉक सीमा निर्धारित की है। निर्धारित सीमा से परे इन आवश्यक वस्तुओं की जमाखोरी करने के लिए उत्तरदायी कारोबारी व्यक्ति पर आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत अभियोजन लगाया जायेगा और सजा पर 6 साल तक की कैद हो सकती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वस्तु को मापने के साधन और वजन का वाट विभाग द्वारा प्रमाणित किया हुआ होना चाहिए।

उपभोक्ताओं को यह सुनिश्चित करना चाहिए वजन तराजू-मशीन और अन्य उपकरण प्रमाणित हैं और प्रमाण पत्र में प्रमुखता से व्यावसायिक परिसर प्रदर्शित किया गया हो। इन प्रावधानों के उल्लंघन लीगल मेट्रोलोजी अधिनियम, 2009 के तहत दंडनीय अपराध है।