पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रम मंत्री तोमर ने न्यूनतम पेंशन योजना की जानकारी दी

श्रम मंत्री तोमर ने न्यूनतम पेंशन योजना की जानकारी दी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रमएवंरोजगार, इस्पात और खान मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने गुरुवार को कर्मचारी पेंशन योजना 1995 के अंतर्गत न्यूनतम 1,000 रुपए प्रतिमाह पेंशन देने की योजना के लांच का ब्यौरा दिया। 30 सितंबर को भारत में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के हर ऑफिस में यानी 120 स्थानों में इस योजना को लांच किया जाएगा, जिसमें 37 केंद्रीय मंत्री अलग-अलग स्थानों में पेंशन लाभार्थियों से मिलकर उन्हें बधाई देंगे।

श्रम शक्ति भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए तोमर ने बताया कि इस कार्यक्रम पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी लाभार्थी इस प्रक्रिया से बाहर रहे। तोमर ने भरोसा जताया कि लाभार्थियों और हित-धारकों से संवाद उपरांत कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने कार्य को और बेहतर रूप से निष्पादित कर पाएगा।

गौरतलब है कि पेंशन बढ़ाने की मांग बहुत समय से लंबित थी। वर्तमान में बहुत से पेंशनभोक्ताओं को 1000 रुपए से कम पेंशन प्राप्त होता है। वस्तुत: कुल 49 लाख पेंशनभोक्ताओं में 32 लाख पेंशनभोक्ता 1,000 रुपए से कम मासिक पेंशन ग्रहण करते हैं. नई योजना के लागू होने से इन 32 लाख पेंशनभोक्ताओं को तत्कालीन लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।



--