सेल के बर्नपुर प्लांट में आग, 24 घायल
एजेंसी|नई दिल्ली पश्चिमबंगाल के बर्नपुर में स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के प्लांट में गुरुवार को आग लग गई। इससे 24 लोग झुलस गए। पुलिस ने बताया कि कोक आेवन बैट्री के प्री-हीटर में नियमित शटडाउन चल रहा था।
उसी दौरान यह घटना घटी। घायलों मेें से चार की हालत गंभीर है। उनमें से सीआईएसएफ के तीन जवान भी शामिल हैं। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जांच जारी है।