पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोमा में गए जसवंत सिंह की आंखों की पुतलियों में हलचल

कोमा में गए जसवंत सिंह की आंखों की पुतलियों में हलचल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्ववित्त रक्षा मंत्री जसवंत सिंह की आंखों की पुतलियों ने हरकत की है। वे पिछले 45 दिनों से कोमा में हैं। घर में फिसलकर गिरने के बाद 8 अगस्त को उन्हें आर्मी रिसर्च एंड रेफरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें तीसरी मंजिल पर बने आईसीयू के वीवीआईपी कॉटेज नंबर एक में रखा गया है। वे अब भी वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं। डॉक्टरों ने बताया है कि उनका ब्लड प्रेशर हार्टबीट नॉर्मल है। उनके बेटे मानवेंद्र सिंह और भूपेंद्र सिंह ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि उनके पिता जल्द ही ठीक हो जाएंगे।