- Hindi News
- कश्मीर में बाढ़ : राहत के लिए छुट्टियों के दिन भी काम करेगी सरकार
कश्मीर में बाढ़ : राहत के लिए छुट्टियों के दिन भी काम करेगी सरकार
{जान बचाकरभागे अफसरों पर भी कार्रवाई शुरू, स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन बोले : महामारी रोकने के लिए सभी मेडिकल सुविधाएं देंगे
भास्करन्यूज नेटवर्क|श्रीनगर/ नई दिल्ली
बाढ़प्रभावित जम्मू-कश्मीर की सरकार हालात से निबटने के लिए अब शनिवार-रविवार छुट्टी के दिन भी काम करेगी। हालांकि स्कूल-कॉलेज में छुट्टियां होती रहेंगी। सिर्फ सरकारी दफ्तराें के अधिकारी और कर्मचारियों को काम पर आने को कहा गया है। उधर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा है कि बाढ़ प्रभावित जम्मू-कश्मीर में महामारी फैलने से रोकने के लिए केंद्र सभी तरह की मेडिकल सुविधाएं देगा।
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को केबिनेट की बैठक में राहत कार्य पर चर्चा के दौरान यह निर्देश जारी किए। राज्य सचिवालय में भी 18 तारीख से काम शुरू हो जाएगा। सरकार ने बाढ़ के हालात में जान बचाकर भागने वाले अफसरों पर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। एेसे ही एक अफसर-आईजी सिक्योरिटी सुनील कुमार शर्मा को पुलिस मुख्यालय में अटैच कर दिया गया है। इसके अलावा रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन के एमडी जेएस टंडन के खिलाफ भी कार्रवाई हुई है। शेषपेज | 4
बाढ़ से कश्मीर में पर्यटन को नुकसान : पेज | 13
इसीतरह हर विभाग के अधिकारियों की लिस्ट बनाई जा रही है। जो हालात में मदद के बजाय बचने के लिए अन्य शहरों में भाग गए।
अलगाववादी डाल रहे हैं राहत के काम में रोड़ा :
जम्मू-कश्मीर में राहत के काम में अलगाववादी राहत के काम में रोड़े डाल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर के एक इलाके में अलगाववादी नेता यासीन मलिक के समर्थकों ने कुछ महिलाओं को सुरक्षा बलों की नाव से उतार दिया। इन महिलाअों को जवान सुरक्षित जगहों पर ले जा रहे थे।
केंद्र की तारीफ की :
बेंच ने केंद्र की तारीफ की कि बहुत अच्छा काम किया गया है। और कई काम बिना कोर्ट के निर्देशों के किए गए हैं। लेकिन पुनर्वास पर ध्यान नहीं दिया गया है।
गेस्ट हाउस या घरों से काम करें जज :
बेंच ने जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को अदालत में काम शुरू करने का निर्देश दिया। कहा कि जज गेस्ट हाउस या घरों से हाईकोर्ट का काम कर सकते हैं।
बाहरी एजेंसियों को नहीं कर सकते शामिल :
कोर्ट में अटार्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने राहत और बचाव कार्य पर रिपोर्ट पेश की। उन्होंने सेना, एनडीआरएफ और राज्य