- Hindi News
- विवाद बढ़ा, 135 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी भाजपा
विवाद बढ़ा, 135 सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगी भाजपा
{उद्धव ठाकरे के बयान से दोनों पार्टियों के रिश्तों में खटास बढ़ी
{गठबंधन तोड़ने की पहल नहीं करेगी भाजपा
सुजीतठाकुर | नई दिल्ली
सीटोंऔर मुख्यमंत्री के पद पर शिवसेना के अड़े रहने पर भाजपा, महाराष्ट्र की आधी सीटों (135) पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। इसके बाद भी यदि शिवसेना के रुख में नरमी नहीं आई तो बाकी सीटों का बंटवारा भाजपा अपने दूसरे सहयोगियों के साथ मिल कर करेगी। अलबत्ता, शिवसेना से रिश्ते खत्म करने की पहल भाजपा नहीं करेगी। गौरतलब है कि भाजपा की ओर से 135 सीटों पर चुनाव लड़ने की पेशकश को शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के ठुकरा दिए जाने के कारण दोनों दलों के बीच चले रहे गठबंधन को कुछ खतरा पैदा हो गया है। उद्धव ने यह भी कहा है कि उन्होंने अपना पक्ष भाजपा को बता दिया है। उन्होंने इस बात के संकेत भी दिए कि शिवसेना अकेले चुनाव भी लड़ सकती है। शिवसेना प्रमुख ने मुंबई में कहा, \\\"हर एक के पास विकल्प हैं। मैंने भाजपा को कह दिया है कि मैं (सीटों के बंटवारे पर) एक अंक से अागे नहीं बढ़ सकता।\\\'
वैसे, इस गतिरोध के बीच, महाराष्ट्र के भाजपा प्रभारी राजीव प्रताप रूडी ने उम्मीद जताई है कि शिवसेना के साथ रिश्ते जारी रहेंगे। भाजपा और शिवसेना को 135-135 सीटों पर लड़ना चाहिए और शेष 18 सीट दूसरे सहयोगियों के लिए छोड़नी चाहिए। सूत्रों का कहना है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रूडी और राज्य इकाई से दो टूक कहा है कि फोकस गठबंधन जारी रखने पर ही केंद्रित नहीं करें बल्कि भाजपा कैसे जीतेगी इस बात पर ध्यान रखें। शाह ने भाजपा नेताओं को यह स्पष्ट किया है कि गठबंधन की बातचीत करते वक्त यह जरूर ध्यान रखें कि महाराष्ट्र में मोदी की लहर है दूसरे नेताओं की उतनी नहीं है। अर्थात, दूसरे नेताओं या पार्टिंयों की वजह से भाजपा को कुछ फीसदी वोट मिलेगा लेकिन कोर वोट (जीतने लायक) मोदी के नाम पर ही मिलेगा।
(साथ में एजेंसी इनपुट भी)
कांग्रेसके ‘चौके’ पर राकांपा का ‘नहला’
मुंबई|महाराष्ट्र मेंकांग्रेस के ‘चौके’ पर राकांपा ने ‘नहला’ चला है। उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने सोमवार को अपना राजनीतिक दम दिखाते हुए 9 निर्दलीय विधायकों को राकांपा में शािमल कर लिया। इससे पहले कांग्रेस में चार िनर्दलीय विधायक शािमल हो चुके हैं। विस्तृतपेज |7
उपमुख्यमंत्री पवार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे और लोक निर्माण