- Hindi News
- डिजिटल बिजनेस की मार्केट लीडर बनेगी टीसीएस
डिजिटल बिजनेस की मार्केट लीडर बनेगी टीसीएस
टीसीएसके एमडी और सीईओ एन चंद्रशेखरन का कहना है कि उनके सीईओ बनने से पहले भी कंपनी की हालत बेहतर ही थी और उनके सीईओ बनने के बाद भी कंपनी के कारोबार में इजाफा हुआ है। कंपनी का प्रदर्शन आगे चलकर भी बहुत अच्छा रहेगा और हर लिहाज से कंपनी ने अच्छा कारोबार किया है। आगे चलकर टीसीएस डिजिटल बिजनेस मार्केट की लीडर बन सकती है।
डिजिटल बिजनेस में आगे 4-5 अरब डॉलर के राजस्व की उम्मीद है। कंपनी आगे चलकर आने वाले कारोबार में निवेश करेगी। कंज्यूमर सेगमेंट की कंपनियां डिजिटल सेक्टर में निवेश कर रही हैं।एन चंद्रशेखरन के मुताबिक अगर कंपनी को मौके मिले तो आगे चलकर और नए अधिग्रहण किए जाएंगे। कंपनी का फोकस क्लाउस बिजनेस पर है और नए ऐसेट बनाने का है। क्लाइंट बढ़ाने पर भी कंपनी का फोकस रहेगा। टीसीएस का बैंकिंग बिजनेस अच्छा चल रहा है और इंश्योरेंस में धीमी ग्रोथ देखी जा रही है। अगली तिमाही में इंश्योरेंस बिजनेस में सुधार की उम्मीद है।
एन चंद्रशेखरन ने कहा है कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध मजबूत होने चाहिए ताकि एक-दूसरे देशों में कारोबार करना आसान हो। इसीलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी यात्रा पर नजर है।
इसके बाद आईटी कंपनियों के लिए एच1 बी वीजा मामले में राहत की उम्मीद है। हालांकि टीसीएस को अमेरिकी कानून के मुताबिक कारोबार करने में दिक्कत नहीं है।