पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कॉग्निजेंट ‌‌~ 16,500 करोड़ में खरीदेगी ट्राइजेटो

कॉग्निजेंट ‌‌~ 16,500 करोड़ में खरीदेगी ट्राइजेटो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{हेल्थकेयर आईटी में मौजूदगी बढ़ाने का इरादा, कॉग्निजेंट का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण

एजेंसी| नई दिल्ली

आईटीसेवाएं उपलब्ध कराने वाली जानी-मानी कंपनी कॉग्निजेंट अमेरिकी कंपनी ट्राइजेटो कॉर्पोरेशन का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा 2.7 अरब डॉलर (करीब 16,500 करोड़ रुपये) में होगा। टीसीएस और इन्फोसिस की प्रतिस्पर्धी, कॉग्निजेंट टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस पहले से हेल्थकेयर आईटी सॉफ्टवेयर क्षेत्र में है। ट्राइजेटो भी इसी बिजनेस में है। अधिग्रहण के बाद कॉग्निजेंट का हेल्थकेयर कारोबार तीन अरब डॉलर (करीब 18,300 करोड़ रुपये) का हो जाएगा। कॉग्निजेंट का यह अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण है। इस सौदे के लिए इसने एक अरब डॉलर के फाइनेंस का इंतजाम किया है।

हेल्थकेयरमें कॉग्निजेंट

कॉग्निजेंटका इरादा तेजी से बढ़ते हेल्थकेयर बिजनेस में मौजूदगी बढ़ाना है। अमेरिका की 17 लाख करोड़ डॉलर की जीडीपी में 17 फीसदी हिस्सा हेल्थकेयर का है। पिछले साल कॉग्निजेंट की कुल आमदनी में 26 फीसदी योगदान हेल्थकेयर का था। कॉग्निजेंट दुनिया की 30 शीर्ष फार्मा कंपनियों में से 28 को, 10 प्रमुख बायोटेक कंपनियों में से 9 को और 15 शीर्ष मेडिकल उपकरण कंपनियों में से 12 को सेवाएं देती है।

भारतमें भी है ट्राइजेटो

ट्राइजेटो1997 में स्थापित निजी, गैर-सूचीबद्ध कंपनी है। इसकी बड़ी इक्विटी पीई फर्म अपैक्स पार्टनर्स के पास है। इसके अमेरिका में 13 और भारत में दो दफ्तर हैं। इसमें फिलहाल तकरीबन 3,700 कर्मचारी और 200 से ज्यादा क्लायंट हैं। यह 2.45 लाख अस्पतालों, क्लिनिक और डॉक्टरों के साथ 350 बीमा कंपनियों को सेवाएं देती है। इन बीमा कंपनियों से 18 करोड़ अमेरिकियों को बीमा कवर मिला हुआ है।

हेल्थकेयरमें अधिग्रहण : इसीसाल मार्च में सिल्वर लेक पार्टनर्स और बीसी पार्टनर्स ने हेल्थकेयर क्षेत्र की कंपनी मल्टीप्लान इंक को 4.4 अरब डॉलर में स्टार इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स की अगुवाई वाले कंसोर्टियम को बेचा था।