पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेल ने वैकल्पिक स्रोतों से ईंधन उपलब्ध कराया

गेल ने वैकल्पिक स्रोतों से ईंधन उपलब्ध कराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सार्वजनिकक्षेत्र की गैस कंपनी गेल इंडिया लिमिटेड ने कहा है कि उसने गुजरात में उन उद्योगों को वैकल्पिक स्रोतों से प्राकृतिक गैस उपलब्ध करायी है जिनके लिए घरेलू ईंधन का आवंटन बंद किया गया ताकि उसका इस्तेमाल सीएनजी क्षेत्र में किया जा सके। पेट्रोलियम मंत्रालय ने गेल को गैर-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को नियंत्रित दर वाली घरेलू गैस आपूर्ति (एपीएम गैस) में कटौती का निर्देश दिया था ताकि वाहनों के लिए सीएनजी (काम्प्रेस्ड नेचुरल गैस) और पाइप के जरिये घरों में जानी वाली रसोई गैस के लिए सस्ता ईंधन उपलब्ध किया जा सके।

कंपनी ने कहा कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार गेल दक्षिण गुजरात के उद्योगों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य व्यवस्था (एपीएम) वाली गैस गैर-प्राथमिकता वाले क्षेत्रों को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में दिक्कत के बारे में सूचना दे चुकी है। इस ईंधन को इन उद्योगों की जगह सिटी गैस वितरक को दिया जाना है ताकि उसका उपयोग घरों में पीएनजी गैस तथा परिवहन क्षेत्र में सीएनजी के रूप में हो सके। बयान के अनुसार अन्य उद्योगों की गैस की जरूरतों को ध्यान में रखकर गेल ने उतनी ही मात्रा में वैकल्पिक गैस (संभवत: आयातित एलएनजी) की आपूर्ति करने की पेशकश की है ताकि इन उद्योगों का उत्पादन प्रभावित हो।





कंपनी के अनुसार, ‘कुछ प्रभावित कंपनियों ने एपीएम गैस की मात्रा कम होने के कारण पहले ही गेल की पेशकश स्वीकार कर ली है।’