- Hindi News
- जम्मू कश्मीर: पीएम राहत कोष के लिए 15 करोड़ देने की घोषणा
जम्मू-कश्मीर: पीएम राहत कोष के लिए 15 करोड़ देने की घोषणा
केंद्रीयइस्पात, खान, श्रम एवं रोजगार मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रधानमंत्री कार्यालय में मुलाकात कर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष के लिए 15 करोड़ रुपए की राशि देने के निर्णय की जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर की बाढ़ से प्रभावित नागरिकों के प्रति सहानुभूति और सहयोग प्रकट करते हुए तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री के आह्वान से प्रेरित होकर, इस्पात एवं खान मंत्रालय की पीएसयू संस्थाओं ने इस नेक कार्य के लिए योगदान करने का निर्णय लिया है।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री, इस्पात, खान, श्रम एवं रोजगार मंत्री विष्णुदेव साई उपस्थित थे। यह राशि जम्मू-कश्मीर में बाढ़ से प्रभावित जनता के राहत और पुनर्वास के लिए उपयोग की जाएगी।
प्रधानमंत्री को रािश का चेक सौंपते हुए केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर।