- Hindi News
- मप्र ने केंद्र से की नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर की मांग
मप्र ने केंद्र से की नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर की मांग
मप्र ने केंद्र से की नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर की मांग
नेशनल ब्यूरो, नई दिल्ली| भारतसरकार द्वारा देसी नस्ल संरक्षण, संवर्धन एवं विकास की दिशा में ‘नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर’ तथा राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं की सराहना करते हुए मध्यप्रदेश की पशुपालन मंत्री कुसुम सिंह महदेले ने केंद्र से कम से कम एक नेशनल कामधेनु ब्रीडिंग सेंटर की मध्यप्रदेश में स्थापना करने तथा मध्यप्रदेश आगर मालवा जिले की सुसनेर तहसील में स्थापित गौ-अभयारण्य के लिए आवश्यक केंद्रीय सहायता प्रदान करने की मांग की। ग्राम सालरिया में एक हजार एकड़ में अभयारण्य स्थापित किया गया है। महदेले राष्ट्रीय कृषि विज्ञान संस्थान में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की अध्यक्षता में आहूत राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पशुपालन, डेयरी विकास एवं मत्स्य विकास मंत्रियों के सम्मेलन में संबोधित कर रही थीं। मध्यप्रदेश की पशुपालन मंत्री महदेले ने सम्मेलन में डेयरी उद्यमिता विकास योजना की 10 पशुओं की संख्या सीमा को 10 से बढ़ाकर 25 करने तथा नाबार्ड द्वारा निर्धारित इकाई लागत को 5 लाख से बढ़ाकर 15 लाख किए जाने का सुझाव दिया ताकि शिक्षित ग्रामीण बेरोजगार युवक डेयरी व्यवसाय को अपनाने हेतु प्रोत्साहित हों।
उन्होंने दूध एवं दुग्ध उत्पादों में हो रही मिलावट के प्रति गहरी चिंता व्यक्त करते हुए खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम को संशोधित कर दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने वाले सख्त कदम उठाने का आग्रह किया।
--