- Hindi News
- गोडसे के नाम पर शौर्य दिवस मनाने का आरोप
गोडसे के नाम पर शौर्य दिवस मनाने का आरोप
राज्यसभा में हंगामा
नई दिल्ली| राज्यसभामें गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। वजह थी, नाथूराम गोडसे के नाम पर शाैर्य दिवस मनाए जाने की कथित घटना। कांग्रेस के हुसैन दलवाई ने शून्यकाल में यह आरोप लगाते हुए मसला उठाया था।
विस्तृतपेज 3 पर
कांग्रेससदस्यों के हंगामे के कारण दो बार पहले शून्यकाल में 10 मिनट और फिर प्रश्नकाल में 15 मिनट के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। कांग्रेस के आनंद शर्मा ने कहा कि सरकार को इस घटना की निंदा करनी चाहिए। इस पर संसदीय कार्यमंत्री एम. वेंकैया नायडू ने सहमति जताई। और कहा, ‘सरकार का इस घटना से कोई संबंध नहीं है। वह ऐसी किसी भी घटना की पुरजोर निंदा करती है।’ इसके बाद कार्यवाही सहज रूप से शुरू हो गई।