पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विपक्ष ने धर्म परिवर्तन के लिए बनाया आरएसएस को निशाना

विपक्ष ने धर्म परिवर्तन के लिए बनाया आरएसएस को निशाना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धर्मपरिवर्तनको लेकर संसद में गुरुवार को दिनभर हंगामा होता रहा। विपक्ष ने इस मुद्दे को लेकर बार-बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को निशाना बनाया। वहीं संसदीय मामलों के मंत्री वेंकैया नायडू ने संघ को एक ‘महान संगठन’ बताते हुए तारीफ की।

इससे नाराज विपक्ष ने जवाब के बीच ही सदन से वॉकआउट कर दिया। आगरा में हाल में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आने के बाद यह मुद्दा उठा। इस पर नियम-193 के तहत चर्चा कराई गई। विपक्ष ने प्रधानमंत्री की सफाई मांगी। वहीं सदन से प्रस्ताव पास कराने को भी कहा। विपक्ष ने इससे पहले प्रश्नकाल रोक कर मामले में चर्चा कराने की मांग की। स्पीकर के तैयार होने पर विपक्षी सदस्य नारेबाजी करते हुए वेल में जमा हो गए। दो बार सदन की कार्यवाही रोकनी पड़ी। अंत में चर्चा का जवाब देते हुए नायडू ने कहा, ‘संघ महान संगठन है। शेषपेज|4







मुझेसंघ की अपनी पृष्ठभूमि पर गर्व है। धर्म परिवर्तन गंभीर मसला है। लेकिन पार्टियों पर दोष मढ़ना हल नहीं है।’ उन्होंने केंद्र और राज्यों में धर्म परिवर्तन रोकने के लिए कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

मिले हुए हैं सपा-भाजपा : ओवैसी

एमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी ने सपा और भाजपा पर नूरा कुश्ती का आरोप लगाया। कहा, ‘दोनों मिले हुए हैं। अगर ऐसा नहीं होता तो संघ पर कार्रवाई क्यों नहीं की।’ इससे पहले सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि यहां हंगामा क्यों हो रहा है। मामला आगरा का है। लेकिन वहां या उसके आसपास जब कोई हंगामा नहीं है तब यहां (संसद में) हंगामा क्यों हो रहा है?

ईसाई से हिंदू बनाने के लिए दो और मुसलमान के लिए पांच लाख तक का खर्च?: मीडिया रिपोर्ट

एजेंसी|नई दिल्ली

उत्तरप्रदेश में धर्मांतरण कार्यक्रम आयोजित कर रही संस्था धर्म जागरण मंच समिति के कार्यक्रमों को लेकर कुछ परचे सामने आए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एक ईसाई परिवार को हिंदू बनाने में दो लाख रुपए तक खर्च होते हैं। जबकि‍ मुसलमान परिवार को हिंदू बनाने में पांच लाख रुपए का खर्च आता है।’

अलीगढ़ में 25 दिसंबर को होने वाले ‘घर वापसी\\\'\\\' कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ये परचे बांटे गए हैं। इन पर अपीलकर्ता के तौर पर धर्म जागरण मंच के क्षेत्रीय प्रमुख राजेश्वर सिंह का नाम है। हालांकि राजेश्वर ने इससे इनकार किया है। विश्व हिंदू परिषद और आरएसएस से संबंध रखने वाले