पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 12 एटमी रिएक्टर बनाएगा रूस

12 एटमी रिएक्टर बनाएगा रूस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारत और रूस में 20 समझौते

एजेंसी, नई दिल्ली| भारतऔर रूस ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, पेट्रोलियम और उर्वरक समेत कई क्षेत्रों में 20 समझौते किए हैं। इसमें रूस के सहयोग से भारत में 12 परमाणु रिएक्टर स्थापित किए जाने का समझौता भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच शिखर सम्मेलन के बाद इन्हें अंजाम दिया गया। बैठक के बाद साझा बयान में मोदी ने रूस को भारत का शक्ति स्तंभ बताया। कहा, ‘रूस ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत भारत में अत्याधुनिक हेलीकॉप्टर बनाएगा। इसका सैनिक और नागरिक दोनों इस्तेमाल होगा। विस्तृतदेश विदेश





इसकानिर्यात भी किया जाएगा।’

मोदी ने रूस से अपने रक्षा उद्योग के लिए भी भारत में ही कलपुर्जे बनाने का अनुरोध किया। इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। तेल और गैस के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी समझौता हुआ। मोदी ने कहा, ‘रूस हाइड्रोकार्बन का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत सबसे बड़ा आयातक। इस क्षेत्र में सहयोग की काफी संभावनाएं हैं।’ इस दौरान पुतिन ने कहा, ‘साल 2000 में प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के साथ एक प्रतिनिधिमंडल में मोदी से मुलाकात हुई थी। मैं तब से उनसे परिचित हूं। वह नई भूमिका में हैं। और अब हम मिलकर रिश्तों की नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।’ दोनों देशों ने आतंकवाद खत्म करने, अफगानिस्तान में शांति स्थायित्व और एशिया-प्रशांत की समृद्धि के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।