पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएम से मिले केजरीवाल पूर्ण राज्य का दर्जा मांगा

पीएम से मिले केजरीवाल पूर्ण राज्य का दर्जा मांगा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीके मुख्यमंत्री बनने जा रहे आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पहली मुलाकात में ही उन्होंने राजधानी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग उनके सामने रख दी। 15 मिनट की बातचीत में कई अन्य मुद्दों पर भी बात हुई।

मुलाकात के बाद आप नेता मनीष सिसौदिया ने बताया, ‘दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग पर मोदी ने विचार करने का आश्वासन दिया है।’ शेषपेज|4

विस्तृत संबंधित खबरें पेज|2





प्रधानमंत्रीको आप नेताओं ने 14 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता भी दिया। लेकिन मोदी ने महाराष्ट्र में पहले से तय कार्यक्रम का हवाला देते हुए इसमें आने में असमर्थता जता दी।

दिल्ली चुनाव के 10 फरवरी को नतीजे आने के बाद प्रधानमंत्री ने केजरीवाल को फोन पर बधाई दी थी। उन्हें चाय पर चर्चा के लिए बुलाया था। इसी सिलसिले में गुरुवार को सिसौदिया के साथ केजरीवाल उनसे मिलने पहुंचे थे। दोनों बुधवार को गृह मंत्री राजनाथ सिंह और शहरी विकास मंत्री एम. वेंकैया नायडू से भी मिले थे। उनसे भी दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के बारे में बात की थी।

विवादितहै पूर्ण राज्य का मसला

दिल्लीको पूर्ण राज्य का दर्जा देने का मसला लंबे समय से विवादित है। इस बार आप और कांग्रेस ने इस मुद्दे को अपने घोषणा पत्र में जगह दी थी। लेकिन भाजपा के दृष्टि पत्र में इसे शामिल नहीं किया गया था।



प्रधानमंत्री आवास पर गुरुवार को मोदी से मिले केजरीवाल।