- Hindi News
- देश में अरबपतियों की संख्या घटी सूची में भारत छठे स्थान पर
देश में अरबपतियों की संख्या घटी सूची में भारत छठे स्थान पर
एजेंसी | सिंगापुर/नई दिल्ली
भारतमें अरबपतियों की संख्या घट गई है। पिछले साल देश में 103 अरबपति थे, अब सिर्फ 100 हैं। लेकिन देश अब भी दुनियाभर में अरबपतियों की सूची में छठे स्थान पर बना हुआ है। खास बात यह है कि भारत में अरबपतियों की संख्या स्विट्जरलैंड, हांगकांग और फ्रांस से अधिक है।
वेल्थ-एक्स और यूबीएस की ओर से बुधवार को जारी \\\"बिलियनेयर सेंसस-2014\\\' रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इसके मुताबिक एक अरब डॉलर (करीब 60 अरब रुपए) से ज्यादा संपत्ति वाले इन 100 भारतीय धनकुबेरों के पास कुल 175 अरब डॉलर (करीब 10,500 अरब रुपए) की संपत्ति है। बीते एक साल में इनकी संपत्ति पांच अरब डॉलर (करीब 300 अरब रुपए) कम हुई है। रिपोर्ट में दुनियाभर के अरबपतियों की सूची जुलाई 2013 से जून 2014 के बीच इनकी संख्या के आधार पर बनाई गई है।
दुनियामें सात फीसदी बढ़े अरबपति : दुनियाभरमें अरबपतियों की संख्या बीते एक साल में सात फीसदी बढ़ी है। 2013 में इनकी संख्या 2,170 थी। यह 2014 में 155 और बढ़कर रिकार्ड 2,325 पर पहुंच गई। इस दैारान इनकी कुल संपत्ति 12 फीसदी बढ़कर 7,300 अरब डॉलर (4.38 लाख अरब रुपए) पर पहुंच गई। यह डाउ जोंस की सभी कंपनियों के कुल मार्केट कैप से भी ज्यादा है। एशिया में अरबपतियों की संपत्ति सबसे अधिक 18.7 फीसदी बढ़ी। इस क्षेत्र से 52 नए नाम सूची में जुड़े जिनमें 33 चीन के हैं।
अमेरिका शीर्ष पर
सूचीमें अमेरिका 571 अरबपतियों के साथ शीर्ष पर बना हुआ है। चीन (190) दूसरे और ब्रिटेन (130) तीसरे स्थान पर है। क्षेत्रवार यूरोप में सबसे अधिक 775 अरबपति हैं। इनके पास 23.7 खरब डॉलर की संपत्ति है।
मुंबईटॉप-20 शहरों में
मुंबईने 28 अरबपतियों के साथ टॉप-20 शहरों में अपनी जगह बनाई है। इसमें 103 अरबपतियों के साथ न्यूयार्क पहले स्थान पर है।