- Hindi News
- यामाहा की ‘फेजर एफआई’ और सुजुकी की ‘गिक्सर’ बाइक लाॅन्च
यामाहा की ‘फेजर एफआई’ और सुजुकी की ‘गिक्सर’ बाइक लाॅन्च
हैदराबाद| सुजुकीमोटरसाइकिल प्राइवेट इण्डिया लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष अतुल गुप्ता ने बुधवार को हैदराबाद में नई स्ट्रीट स्पोर्ट्स गिक्सर मोटरसाइकिल लॉन्च की। इसकी कीमत के बारे में अभी कुछ बताया नहीं गया है।
नई दिल्ली| यामाहामोटर इंडिया सेल्स प्राइवेट लि. ने 149 सीसी की मोटरसाइकिल फेजर एफआई बुधवार को पेश की। दिल्ली में शो-रूम में इसकी कीमत 83,850 रुपए है। कंपनी ने बयान में यह जानकारी दी।
नया मॉडल को ईंधन दक्ष बनाया गया है। अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने के तहत कंपनी ने हाल ही में एफजेड श्रृंखला के तहत एफजेड संस्करण 2.0 तथा एफजेड-एस संस्करण 2.0 पेश किया है।