- Hindi News
- एफआईपीबी ने दी एफडीआई के 21 प्रस्तावों को मंजूरी
एफआईपीबी ने दी एफडीआई के 21 प्रस्तावों को मंजूरी
विदेशीनिवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) ने अपनी बैठक में भारती शिपयार्ड समेत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के 21 प्रस्तावों को मंजूरी दे दी। लेकिन सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज लिमिटेड के विदेशी हिस्सेदारी मौजूदा 74 फीसदी से बढ़ाने का प्रस्ताव नामंजूर कर दिया।
वित्त सचिव अरविंद मायाराम की अगुवाई वाले बोर्ड की बैठक में कुल 35 प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। मंजूर किए गए प्रस्तावों में तीन रक्षा क्षेत्र से हैं। रक्षा क्षेत्र में एफडीआई की सीमा बढ़ाने के बाद पहली बार प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। इनमें भारती शिपयार्ड का प्रस्ताव भी शामिल है।
बोर्ड ने सिस्तेमा श्याम टेलीसर्विसेज का विदेशी हिस्सेदारी बढ़ाने वाला प्रस्ताव इसलिए खारिज कर दिया क्योंकि उसने यह नहीं बताया था कि वह विदेशी हिस्सेदारी मौजूदा 74 फीसदी से किस सीमा तक बढ़ाएगी। बोर्ड ने वेरीजान कम्युनिकेशंस में विदेशी इक्विटी 74 फीसदी से बढ़ाकर शत-प्रतिशत करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया है। विदेशी निवेश के अन्य मंजूर प्रस्तावों में इंडसइंड बैंक, किनेको कामन कम्पोजिट्स इंडिया लिमिटेड और एएनजेड कैपिटल लिमिटेड शामिल हैं।