पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वित्त मंत्रालय ने दिया प्रीमियम भुगतान व्यवस्था को अंतिम रूप

वित्त मंत्रालय ने दिया प्रीमियम भुगतान व्यवस्था को अंतिम रूप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन धन योजना

वित्तमंत्रालय ने एलआईसी से मशविरा करने के बाद जन धन योजना के बीमा कवर के प्रीमियम के भुगतान की व्यवस्था को अंतिम रूप दे दिया है। इसके मुताबिक प्रीमियम की अदायगी के लिए 50 करोड़ रुपए सोशल सिक्युरिटी फंड से अलग निकाले जाएंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा इस व्यवस्था काे जल्द मंजूरी दिए जाने की संभावना है। करीब 1,800 करोड़ रुपए के सोशल सिक्यूरिटी फंड को एलआईसी ही मैनेज करता है। समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से वर्ष 1988-89 में ग्रुप इंश्योरेंस स्कीम के जरिये यह फंड बनाया गया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गत 28 अगस्त को जन धन योजना की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत 26 जनवरी 2015 तक खुलने वाले हर बैंक खाते पर 30 हजार रुपए का जीवन बीमा कवर दिया जाना है।

इस योजना के तहत आठ सितंबर तक 3.02 करोड़ खाते खोले जा चुके हैं। इसमें 1.89 करोड़ खाते ग्रामीण क्षेत्रों में और 1.13 करोड़ खाते शहरी इलाकों में खोले गए हैं।