पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • \"कोरिया को हरा सकता है भारत\'

\"कोरिया को हरा सकता है भारत\'

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली | कोरियाके हाथों थॉमस कप में मिली हार का बदला चुकता करने को बेताब आरएमवी गुरुसाइदत्त ने कहा है कि भारतीय बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स में कोरिया को हरा सकती है। थॉमस कप के पुरुष टीमों के मुकाबले में कोरिया ने भारत को 3-2 से हराया था। कॉमनवेल्थ गेम्स के कांस्य पदक विजेता गुरुसाईदत्त का मानना है कि यह हार का बदला लेने का सही समय है और कोरिया को उसी की धरती पर हराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमें तीनों एकल मुकाबले जीतने होंगे, क्योंकि कोरिया की दोनों युगल टीमें बहुत मजबूत हैं।