पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तिहाड़ जा चुके उबेर कैब के आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने दिया था चरित्र प्रमाण पत्र

तिहाड़ जा चुके उबेर कैब के आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने दिया था चरित्र प्रमाण-पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्लीमेंएक युवती से टैक्सी में दुष्कर्म करने का आरोपी ड्राइवर पहले भी एेसे ही मामले में तिहाड़ जेल जा चुका है। अगस्त में ही पुलिस ने उसे चरित्र प्रमाण-पत्र जारी किया था। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस सर्टिफिकेट को फर्जी बताया है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ‘आरोपी शिव यादव 2011 में महरौली में दुष्कर्म के एक मामले में गिरफ्तार हुआ था। तब वह सात महीने तिहाड़ जेल में बंद था।’ हालांकि आरोपी का दावा है कि वह इस मामले में बरी हो चुका था। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस आरोपी को अगस्त में पुलिस वेरिफिकेशन के बाद चरित्र प्रमाण-पत्र जारी किया गया था। इस पर दिल्ली पुलिस के एडीशनल डिप्टी कमिश्नर के दस्तखत हैं। इस बारे में दिल्ली पुलिस के प्रमुख बीएस बस्सी ने बताया कि यह सर्टिफिकेट फर्जी है। क्योंकि उस पर जिस अफसर का नाम है, वह अगस्त में वहां तैनात नहीं था। पुलिस ने कैब कंपनी उबेर पर भी धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। पेजदो भी देखें





दिल्ली में 27 वर्षीय युवती से उबेर कैब के ड्राइवर ने शुक्रवार देर रात दुष्कर्म किया था। युवती गुड़गांव में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करती है। आरोपी शिव यादव को सोमवार को तीस हजारी कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उसने मीडिया के सवालों पर कहा, ‘मुझसे गलती हो गई, मैं क्या करूं?’ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अंबिका सिंह ने उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर सौंप दिया है।