‘परफेक्ट’ शॉट
इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग : वर्ल्डनंबर 2 टेनिस स्टार रोजर फेडरर के साथ आमिर कोर्ट पर
नई दिल्ली में चल रही इंटरनेशनल प्रीमियर टेनिस लीग (आईपीटीएल) में सोमवार को बॉलीवुड सितारों की चमक-दमक रही। आमिर खान ने वर्ल्ड रैंकिंग में नंबर 2 स्विस खिलाड़ी रोजर फेडरर के साथ टेनिस में हाथ आजमाया। इस दौरान दीपिका पादुकोन, रितेश देशमुख और अक्षय कुमार भी मौजूद थे।