- Hindi News
- जिन पर शक उन्हें क्रिकेट चलाने की जिम्मेदारी नहीं दे सकते : सुप्रीम कोर्ट
जिन पर शक उन्हें क्रिकेट चलाने की जिम्मेदारी नहीं दे सकते : सुप्रीम कोर्ट
आईपीएलस्पॉटफिक्सिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है, ‘जिन पर शक हो रहा है, उन्हें क्रिकेट को चलाने की जिम्मेदारी नहीं दी जा सकती। क्योंकि क्रिकेट की पवित्रता बहाल करने की बड़ी जरूरत है।’ कोर्ट की इस टिप्पणी से आईसीसी अध्यक्ष एन. श्रीनिवासन की उम्मीदवारी को झटका लगा है। वे फिर बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की कोशिश में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘बीसीसीआई, आईपीएल चेन्नई सुपरकिंग्स में उनकी अहम भूमिकाएं हैं। इसलिए यह मानना मुश्किल है कि उनके खिलाफ हितों के टकराव का मामला नहीं बनता।’ इस मामले पर मंगलवार को भी बहस जारी रहेगी। इससे पहले श्रीनिवासन के वकील कपिल सिब्बल ने कई दलीलें दीं। लेकिन जस्टिस एस. ठाकुर एम. कलीफुल्लाह की बेंच संतुष्ट नहीं हुई। शेषपेज|4
कोर्टने कहा, ‘बोर्ड को 17 दिसंबर को सालाना बैठक (एजीएम) बुलानी चाहिए। लेकिन ऐसे व्यक्ति को चुनाव नहीं लड़ने देना चाहिए, जिसकी छवि संदिग्ध है।’
टीम का मालिक कैसे तय करेगा सजा?
बीसीसीआई के वकीलों ने आग्रह किया कि चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर होने वाली कार्रवाई का फैसला कोर्ट करे। यह फैसला बोर्ड पर छोड़ देना चाहिए। इस पर कोर्ट ने हैरानी जताई कि खुद मालिक कैसे अपनी टीम के खिलाफ सजा तय कर सकता है।
बीसीसीआई कॉन्ट्रेक्ट देने वाला और इसका अध्यक्ष मुख्य कॉन्ट्रेक्टर
कोर्टने कहा, ‘बीसीसीआई कॉन्ट्रेक्ट देने वाला है। और इसके मुखिया मुख्य कान्ट्रैक्टर। श्रीनिवासन बीसीसीआई अध्यक्ष और गुरुनाथ मयप्पन (सट्टेबाजी का दोषी) के ससुर हैं। इंडिया सीमेंट और चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक हैं। जब एक व्यक्ति की भूमिकाएं आपस में इतनी उलझी होंगी तो सवाल तो उठेंगे? चाहे आपने फायदा उठाया हो या नहीं।’