पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईसीआईसीआई बैंक जनवरी से एटीएम शुल्क बढ़ाएगा

आईसीआईसीआई बैंक जनवरी से एटीएम शुल्क बढ़ाएगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम ट्रांजेक्शन नवंबर में 9% घटा

आईसीआईसीआईबैंक ने एक जनवरी से बचत खाताधारकों के लिए अपने एटीएम शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा की है। नए नियम के तहत बैंक के एटीएम का महीने में पांच बार मुफ्त उपयोग किया जा सकता है। अन्य बैंकों के एटीएम का तीन बार मुफ्त उपयोग किया जा सकेगा।

बैंक ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि एटीएम के पांच बार के मुफ्त इस्तेमाल में वित्तीय या गैर-वित्तीय उपयोग भी शामिल है। इसके बाद ग्राहकों को सर्विस टैक्स के अलावा प्रति वित्तीय लेन-देन पर 20 रुपए शुल्क और गैर-वित्तीय उपयोग (जैसे बैलेंस की जानकारी या मिनी स्टेटमेंट) के लिए 8.50 रुपए शुल्क देना होगा। छह मेट्रो शहरों (मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद) में आईसीआईसीआई बैंक के अलावा अन्य बैंकों के एटीएम से प्रति माह वित्तीय या गैर-वित्तीय मुफ्त इस्तेमाल की संख्या घटाकर तीन कर दी गई है, जिसके बाद ग्राहक को वित्तीय लेन-देन के लिए 20 रुपए और गैर-वित्तीय लेन-देन के लिए 8.50 रुपए खर्च करने होंगे।

गैर-मेट्रो क्षेत्रों में उपयोग के संबंध में ग्राहक गैर-आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम का प्रति माह पांच बार मुफ्त उपयोग कर सकेंगे, जिसके बाद शुल्क लगेगा।

नई दिल्ली| एटीएमसे फ्री ट्रांजेक्शन सीमित किए जाने के बाद पूरे देश में एटीएम के जरिए होने वाले लेन-देन में कमी आई है। अक्टूबर के मुकाबले नवंबर में एटीएम ट्रांजेक्शन में नौ फीसदी की कमी आई है। यह आंकड़े नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने जारी किए हैं। एनपीसीआई के अंतर्गत ही देश के सभी एटीएम और सभी रीटेल पेमेंट्स संचालित होते हैं। इसके साथ ही अक्टूबर से नबंवर के दौरान एटीएम से प्रतिदिन होने वाले औसत ट्रांजेक्शन की संख्या में भी कमी आई है। अक्टूबर में यह संख्या 86,46,164 थी, जो नवंबर में घटकर 81,55,718 रह गई।