पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसोचैम ने की महंगे पेट्रोल डीजल की सिफारिश

एसोचैम ने की महंगे पेट्रोल डीजल की सिफारिश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंतरराष्ट्रीयबाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट के बाद आम आदमी भले ही पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की उम्मीद कर रहा हो, लेकिन उद्योग जगत ऐसा नहीं चाहता है। उद्योग संगठन एसोचैम ने सरकार से पेट्रोल, डीजल और गैस के दाम ऊंचा बनाए रखने की सिफारिश की है। इसने ने हाल ही सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाए जाने का भी स्वागत किया है।

एसोचैम का तर्क है कि तेल एवं गैस के दाम घटने से आम लोगों तथा परिवहन एवं कुछ अन्य क्षेत्रों में काम करने वाली निजी कंपनियों को लाभ तो होगा, लेकिन इससे इस क्षेत्र में काम करनी वाली घरेलू कंपनियों की मुनाफे की उम्मीद को धक्का लगेगा।

चैंबर के अनुसार अभी देश की जरूरत का 80 फीसदी कच्चा तेल आयात किया जाता है। आने वाले 10 साल में तेल आयात 18 करोड़ टन से बढ़कर 30 करोड़ टन पर पहुंच जाएगा। आयात पर खर्च की जाने वाली विदेशी मुद्रा बचाने के लिए जरूरी है कि अनुसंधान एवं तेल खोज में तेजी लाकर घरेलू स्तर पर उत्पादन बढ़ाया जाए। देश में जमीन के भीतर और गहरे समुद्र में तेल के विशाल भंडार अब भी अनछुए हैं। उनका पता लगाकर उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।

एसोचैम की सलाह

}तेल एवं गैस की कीमत का एक बैंड तय कर देना चाहिए।

} कच्चे तेल में गिरावट से होने वाले लाभ को एक खास कोष में जमा किया जाए।

} इस धन का इस्तेमाल घरेलू स्तर पर कच्चे तेल की खोज में हो।