पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोर्ड अध्यक्ष बना तो आईपीएल मामलों से दूर रहूंगा : श्रीनिवासन

बोर्ड अध्यक्ष बना तो आईपीएल मामलों से दूर रहूंगा : श्रीनिवासन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुप्रीमकोर्टद्वारा बीसीसीआई या चेन्नई सुपरकिंग्स में से किसी एक को चुनने की हिदायत के बाद एन. श्रीनिवासन ने क्रिकेट बोर्ड को अपनी पसंद बताया है। उन्होंने बुधवार को हलफनामा देकर कहा कि उन्हें बोर्ड के चुनाव में हिस्सा लेने की अनुमति दी जाए। यदि वे अध्यक्ष चुने गए तो आईपीएल से जुड़े सभी मामलों से दूर रहेंगे। मामला आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ा है। जस्टिस टीएस ठाकुर और एफएमआई कलीफुल्ला की बेंच ने इस पर लगातार तीसरे दिन सुनवाई की। श्रीनिवासन के वकील कपिल सिब्बल ने उनकी ओर से हलफनामा पेश किया।

विस्तृतखेल पेज पर







इसमेंअध्यक्ष बनने की सूरत में आईपीएल मामलों से दूर रहने का आश्वासन दिया गया है। उस वक्त तक जब तक कि उन्हें हितों के टकराव के मामले से क्लीन चिट मिल जाए। बोर्ड की गतिविधियों से अलग किए गए बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन आईपीएल की टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के मालिक भी हैं।

इस बीच, बीसीसीआई ने उच्चाधिकार समिति गठित करने के कोर्ट के प्रस्ताव का विरोध किया। बोर्ड के वकील सीए सुंदरम ने कहा, ‘इससे बोर्ड की स्वायत्तता प्रभावित होगी।’ प्रस्तावित समिति श्रीनिवासन के दामाद गुरुनाथ मयप्पन समेत आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सजा का निर्धारण करेगी। श्रीनिवासन के हितों के टकराव के मामले की भी जांच करेगी।