लद्दाख में पीछे हटने को राजी हुआ चीन
अमित मिश्रा|नई दिल्ली| चीनने लद्दाख के डेमचोक और अरुणाचल के सीमावर्ती इलाकों में सैनिकों का जमावड़ा बढ़ाना शुरू कर दिया है। खुफिया विभाग की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। लेह-लद्दाख के डेमचोक के अलावा चुमार में भी गतिरोध बना हुआ है। डीजीएमओ (सैन्य अभियान महानिदेशक) की ओर से भेजी गई रिपोर्ट में तमाम बातों का जिक्र किया गया है। इसके मुताबिक, चीनी सेना ने अरुणाचल के सीमावर्ती इलाकों में फिर से सैनिकों की तैनाती शुरू कर दी है। इसके बाद भारतीय सेना ने माउंटेन ब्रिगेड को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। चीन की हर गतिविधि पर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। शेषपेज|4
डेमचोकमें भारतीय सीमा के अंदर केंद्र की मनरेगा स्कीम के तहत नहर बनाई जा रही है। चीनी सैनिक इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं। दूसरी ओर, भारतीय सेना के अलावा स्थानीय नागरिक भी चीनी सैनिकों की इस हरकत का विरोध कर रहे हैं। यहां आईटीबीपी ने 2,000 से ज्यादा सिपाहियों को तैनात किया है। चीन और भारत के सैनिकों में महज 200 मीटर का फासला है। दोनों तरफ के सैनिक लाउडस्पीकर से दावेदारी जताते हुए एक-दूसरे को अपनी उपस्थिति का अहसास करा रहे हैं।
-------------
श्रीलंका में चीनी पनडुब्बी का हाल्ट, नौसेना की नजर :
नई दिल्ली। चीन की एक पनडुब्बी के श्रीलंका में हाल्ट लेने के बीच नौसेना प्रमुख रॉबिन धोवन ने कहा है कि हिंद महासागर में चीनी नौसेना की गतिविधियों पर उसकी पूरी नजर है। उन्होंने कहा, ‘इस क्षेत्र में चीन के युद्धपोत तैनात हैं। उनकी तैनाती की हम लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं।’ वहीं चीन ने इसे हिंद महासागर में अपनी ताकत दिखाने की खबरों को खारिज कर दिया है। उसने कहा है कि यह सामान्य है। सोमालिया में समुद्री लुटेरों के खिलाफ उसके मिशन के दौरान श्रीलंका में यह हाल्ट लिया जाता रहा है।
---------
चीन ने कहा, सीमा पर सब सामान्य :
बीजिंग। चीनी सेना के प्रवक्ता गेंग यानशेंग ने लद्दाख पर भारतीय सीमा पर हालात को सामान्य और नियंत्रण में बताया। उनका कहना था कि कई बार इस तरह की घटनाओं से बचा नहीं जा सकता।