स्कॉटलैंड से हारते-हारते बची इंडीज
वर्ल्ड कप की शुरुआत
खेलो दिल से, जीतो फिर से
पहले मैच मेें श्रीलंका-न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला
फाइनल से ज्यादा अहम है भारत-पाक मैच : सचिन
आयरलैंड ने दिखाई अपनी ताकत
सिडनी| वेस्टइंडीजको वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में स्कॉटलैंड के खिलाफ मुश्किल से जीत मिली। वेस्टइंडीज ने गुरुवार को पहले खेलते हुए 50 ओवरों में 313 रनों पर बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश रामदीन ने सबसे ज्यादा 88 रन बनाए। जवाब में स्कॉटलैंड ने नौ विकेट पर 310 रन बनाए। इस तरह से इंडीज ने मुकाबला 3 रनों से जीता। स्काॅटलैंड की ओर से ओपनर बल्लेबाज काइट कोट्जर ने सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। टीम ने आखिरी चार विकेट 7 रनों के अंतराल पर खो दिए जिसके कारण उसे जीत नहीं मिल सकी।
उद्घाटन समारोह में भारतीय कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। उनके ‘धतिंग-धतिंग डांस’ की गूंज ने समारोह में मौजूद दर्शकों को खूब लुभाया। भारत के झूम ग्रुप ने ‘फटा पोस्टर, निकला हीरो’ के गाने ‘धतिंग नाच’ पर जमकर डांस किया। अन्य देशों के कार्यक्रमों के लिए भी गीत-संगीत हुए। बांग्लादेश के लिए ‘जय हो बांग्लादेश’ गीत गूंजा।
01 भारतकी ओर से 2015 में सिर्फ एक शतक लगा है। यह श्रेय रोहित शर्मा को हासिल है।
दिन शेष
01