- Hindi News
- फंसे हुए लोगों को निकालने हेतु विशेष ट्रेनें चला रही है रेलवे
फंसे हुए लोगों को निकालने हेतु विशेष ट्रेनें चला रही है रेलवे
फंसे हुए लोगों को निकालने हेतु विशेष ट्रेनें चला रही है रेलवे
नई दिल्ली . बाढ़प्रभावित जम्मू-कश्मीर में फंसे लोगों को वहां से निकालने के लिए उत्तर रेलवे ने कई कदम उठाए हैं जिनमें कटरा,उधमपुर और जम्मू से देश के विभिन्न हिस्सों के लिए विशेष ट्रेन चलाना और सामान्य ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे जोड़ना आदि शामिल है। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ने अभी तक 15,000 से ज्यादा बाढ़ प्रभावित लोगों को वहां से बाहर निकाला है। जम्मू और उधमपुर तक राहत सामग्री के निशुल्क परिवहन की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि जम्मू से दिल्ली के रास्ते इंदौर तक विशेष ट्रेन चलाई गई है और अतिरिक्त कोच भी जोड़े गए हैं ताकि वहां फंसे लोगों को निकाला जा सके। उन्होंने बताया कि उधमपुर और लखनऊ के बीच दो विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं।