पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बवाना के स्कूल से गायब छात्र का शव हरियाणा में मिला

बवाना के स्कूल से गायब छात्र का शव हरियाणा में मिला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बवाना के स्कूल से गायब छात्र का शव हरियाणा में मिला

नई दिल्ली . बाहरीदिल्ली के बवाना में स्थित एलके इंटरनेशनल स्कूल के छात्र की मौत हो गई, जिसका शव हरियाणा के हलालपुर गांव में पड़ा मिला। सूत्रों के अनुसार हेमंत पुत्र सतीश उम्र चौदह साल जो कि हरियाणा के साधवा माजरा गांव का रहने वाला था और वो बवाना में अपने मामा रविंदर के घर पर रहता था और एलके इंटरनेशनल स्कूल की आठवीं कक्षा में पढता था। घर पर उसकी बुआ के लड़के ने बताया कि गुरुवार को सुबह स्कूल गया था लेकिन वो तो स्कूल पहुंचा और ही वापस घर आया। शाम तक जब हेमंत घर नही आया तो घर वालों ने स्कूल में पता किया, लेकिन वहां पर पता चला कि वह स्कूल आया ही नहीं। इसके बाद घरवालों ने बवाना पुलिस स्टेशन में जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करवा दी की। दो दिन तक उसका कोई पता नहीं चला। दो दिन बाद उसकी लाश हरियाणा के हलालपुर के खेतों में मिली, उसने सिर्फ स्कूल की नेकर और बेल्ट पहन रखी थी। उसके गले पर निशान थे जिससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है की उसकी हत्या की गई है। उसकी कोई पहचान हो सके इसके लिए उसके चेहरे को गोद दिया गया था। जहां पर उसकी लाश थी उसके पास में ही एक गड्डा था। शायद हत्यारों ने उसे वहां पर दबाने के लिए खोदा गया था लेकिन लाश छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल सोनीपत भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।