बुजुर्गों के लिए हेल्थ कैंप
बुजुर्गों के लिए हेल्थ कैंप
नई दिल्ली . इंडियनमेडिकल एसोसिएशन रविवार को पीतमपुरा इलाके में वरिष्ठ नागरिकों के इलाज के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करेगा। इस कार्यक्रम में कई गैर सरकारी संस्थाएं भी शामिल होंगी। शिविर का आयोजन पीतमपुरा के पीयू ब्लॉक स्थित आर्य समाज मंदिर में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस दौरान बुजुर्गों की स्वास्थ्य की जांच के लिए आईएमए के वरिष्ठ डॉक्टर भी उपस्थित रहेंगे। इनमें कार्डियोलॉजिस्ट, बोन स्पेशलिस्ट, डायबेटॉलॉजिस्ट, आई स्पेशलिस्ट, चेस्ट फीजिशन इत्यादि शामिल होंगे। शिविर में आने वाले बुजुर्गों का नि:शुल्क बीपी टेस्ट, ब्लड शुगर, ईसीजी के अलावा अन्य समस्याओं पर भी सलाह देंगे।