पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाढ़ पीड़ितों को वेतन देकर मदद करेंगे डॉक्टर

बाढ़ पीड़ितों को वेतन देकर मदद करेंगे डॉक्टर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढ़ पीड़ितों को वेतन देकर मदद करेंगे डॉक्टर

नई दिल्ली . सरगंगा राम अस्पताल ने जम्मू- कश्मीर में फंसे बाढ़ पीड़ितों को तत्काल रिलीफ फंड भेजा है। अस्पताल प्रशासन ने पीड़ितों के लिए लगभग 10 लाख रुपए की दवाइयां, कंबल, खाने की वस्तुएं, इंजेक्शन, डिस्पोजल सिरिंज, इनहेल्र्स, टैबलेट इत्यादि भेजा है। इसके अलावा अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने अपने एक दिन का वेतन देने का भी फैसला किया है। अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि जिन जरूरतों के बारे में बताया गया था उन्हें ध्यान में रखते हुए और अस्पताल के सीएसआर कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी पहल के अनुरूप कुछ सामान भेजे गए। भविष्य में जरूरत होगी तो और सामान भेजा जाएगा।