- Hindi News
- ‘लव जिहाद’ पर दारुल उलूम के साथ आए मुस्लिम संगठन
‘लव जिहाद’ पर दारुल उलूम के साथ आए मुस्लिम संगठन
राजनाथ लव जिहाद की जानकारी आरएसएस से लें : शकील अहमद
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को ‘लव जिहाद’ पर अनभिज्ञता जताई थी। कहा था, ‘ये क्या है?’ कांग्रेस नेता शकील अहमद ने शनिवार को इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘उन्हें (राजनाथ) इसकी जानकारी आरएसएस के मुख्यालय से लेनी चाहिए। उनकी पार्टी के मुस्लिम समुदाय से जुड़े प्रवक्ता भी इसकी जानकारी दे देंगे।’
एजेंसी|नई दिल्ली
देशके प्रमुख मुस्लिम संगठनों ने ‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर दारुल उलूम (देवबंद) के फतवे का समर्थन किया है। दारुल उलूम ने ‘लव जिहाद’ को गुनाह करार दिया है।
अलीगढ़ विश्वविद्यालय के सुन्नी थियोलॉजी विभाग ने कहा कि दारुल उलूम के फतवे के बाद ‘लव जिहाद’ मुद्दे पर विवाद खत्म हाे जाना चाहिए। विभाग के चेयरमैन डॉ. मुफ्ती जाहिद अली खान ने कहा कि इस विषय पर यदि कोई संदेह था तो वह भी खत्म हो गया है। मीडिया को भी ऐसे मुद्दों को बढ़ाचढ़ाकर नहीं दिखाना चाहिए। मिल्लत बदरी मुहिम कमेटी ने भी ऐसा ही बयान जारी किया है। जमायत-ए-हिंद के महासचिव मौलाना महमूद मदनी ने मुसलमान युवकों को सलाह दी कि उन्हें इस तरह की शादियों से बचना चाहिए।
इससे पहले दारुल उलूम ने कहा था, ‘हिंदू लड़कियों का जबरन धर्म परिवर्तन कराके उनसे शादी करना इस्लाम के खिलाफ है। इसे कभी कबूल नहीं किया जा सकता, भले ही लड़की शादी के बाद मुसलमान बन गई हो।’