- Hindi News
- विधि मंत्री भी बोले नहीं लांघी जा सकती न्यायपालिका की स्वतंत्रता
विधि मंत्री भी बोले- नहीं लांघी जा सकती न्यायपालिका की स्वतंत्रता
नई दिल्ली | विधिमंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि न्यायपालिका की स्वतंत्रता पवित्र है और उसे लांघा नहीं जा सकता। प्रसाद से सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस आर.एम. लोढ़ा की इसी संबंध में की गई टिप्पणी के बारे में पूछा गया था। प्रसाद ने कहा कि आपातकाल के वक्त उनकी पार्टी के नेता व्यक्तिगत आजादी, मीडिया की आजादी और अदालतों की आजादी के लिए लड़े थे। मोदी सरकार भी न्यायपालिका का सर्वोच्च सम्मान करती है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता को लेकर हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।