- Hindi News
- पुनर्मतदान शांतिपूर्णमाहौल में हुआ संपन्न
पुनर्मतदान शांतिपूर्णमाहौल में हुआ संपन्न
नई दिल्ली। दिल्लीविधानसभा चुनाव में रोहताश नगर और दिल्ली कैंट विधानसभा के एक-एक मतदान केंद्र पर सोमवार को दोबारा मतदान हुआ। दिल्ली कैंट के पोलिंग बूथ नंबर 31 पर 69.68 और रोहताश नगर के पोलिंग बूथ नंबर 132 पर 66.19 फीसदी मतदान हुआ। दिल्ली निर्वाचन कार्यालय के ज्वाइंट सीईओ राजेश गोयल ने बताया कि दिल्ली कैंट में 907 मतदाताओं में से 632 और रोहताश नगर में 1266 मतदाताओं में से 838 मतदाताओं ने मतदान किया। रोहताश नगर के 132 नंबर पोलिंग बूथ की ईवीएम में गड़बड़ी के कारण दोबारा मतदान कराया गया। जबकि दिल्ली कैंट में पार्टी के पोलिंग एजेंट्स के सामने मशीन की टेस्टिंग पर दबे वोटों को प्रेजाइडिंग ऑफिसर क्लियर करना भूल गया। इसलिए इस बूथ पर दोबारा से वोटिंग करानी पड़ी।