पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोस्टल बैलेटसे होगी मतगणना की शुरुआत

पोस्टल बैलेटसे होगी मतगणना की शुरुआत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली। दिल्लीविधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार दोपहर तक जाएंगे। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलेट से होगी। सुबह नौ बजे से लोग ऑनलाइन मतगणना के रुझान को देख सकेंगे। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण कुमार बताते हैं कि सीईओ दिल्ली या चुनाव आयोग की वेबसाइट पर दिल्ली रिजल्ट लिंक पर लोग क्लिक कर सुबह नौ बजे से मतगणना के रुझान देख सकेंगे। वेबसाइट पर हर विधानसभा का राउंड वाइज ब्रेकअप दिया जाएगा। चंद्रभूषण कुमार बताते हैं कि इस बार ईवीएम पर तो लोगों ने रिकॉर्ड मतदान किया ही है। पोस्टल वोटिंग में भी नया रिकॉर्ड बन गया है। 2 से 4 फरवरी के बीच 43 हजार से अधिक पोस्टल वोट डले हैं। अभी डाक द्वारा भेजे गए पोस्टल वोट भी रहे हैं। मंगलवार सुबह 8 बजे केंद्रों पर मतगणना शुरू होगी। डाक द्वारा सुबह आठ बजे से पहले तक जो भी पोस्टल वोट रिटर्निंग ऑफिसर के पास पहुंचेंगे, उन्हें शामिल कर लिया जाएगा।