पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस बार मतदान में सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

इस बार मतदान में सीमावर्ती क्षेत्रों की महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छठीविधानसभा के लिए शनिवार को हुए मतदान में सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्रों की महिला मतदाताओं ने पुरुष मतदाताओं को पीछे छोड़ दिया है। करीब 15 सीमावर्ती विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जिसमें महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत पुरुष मतदाताओं से अधिक रहा है। दक्षिण पश्चिम जिले के अंतर्गत आने वाली दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में पुरुष मतदाताओं की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने सर्वाधिक मतदान किया। दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 60.71 है जबकि इस विधानसभा में 56.97 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वहीं दक्षिण-पश्चिमी जिला ऐसा है जहां की आठ विधानसभाओं के कुल मतदान में महिलाओं का मतदान प्रतिशत 66.01 है।

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार छठवीं विधानसभा के लिए 39 लाख 36 हजार 69 महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि 2013 में हुए पांचवीं विधानसभा के लिए 34 लाख 65 हजार 405 महिला मतदाताओं ने मतदान किया था। शनिवार को दिल्ली की 70 विधानसभाओं में सर्वाधिक गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र में 72.53 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिन विधानसभा क्षेत्र में महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक था उसमें करावल नगर, बादली, बवाना, किराड़ी,छतरपुर, संगम विहार, तुगलकाबाद, द्वारका, मटियाला, नजफगढ़, दिल्ली कैंट, विकासपुरी, आरकेपुरम और ओखला विधानसभा क्षेत्र के नाम शामिल हैं।

इनविधानसभा क्षेत्रों की महिला मतदाता ने पुरुषों मतदाताओं से किया ज्यादा मतदान

विस अंतर (फीसदी में )

आरकेपुरम0.45

ओखला 0.04

बुराड़ी 0.40

करावल नगर 0.60

बादली 0.27

बवाना 0.25

किराड़ी 0.36

छतरपुर 1.12

संगम विहार 1.17

तुगलकाबाद 0.38

द्वारका 0.09

मटियाला 0.05

नजफगढ़ 0.30

दिल्ली कैंट 3.74

विकासपुरी 0.06