पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थरूर का नया विवाद, अफजल गुरु की फांसी को बताया गलत

थरूर का नया विवाद, अफजल गुरु की फांसी को बताया गलत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेससांसद शशि थरूर ने नए विवाद को जन्म दिया है। अब उन्होंने संसद पर हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी को गलत बताया है।

इस मुद्दे पर एक टिप्पणी के जवाब में थरूर ने ट्विटर पर लिखा, “मुझे लगता है कि गुरु की फांसी गलत थी। इसे सही तरह से नहीं किया गया। परिवार को सूचना देनी चाहिए थी। मुलाकात का मौका भी देना था। शव लौटाना चाहिए था।’ गुरु को नौ फरवरी 2013 को तिहाड़ जेल में फांसी लगाई गई थी। कश्मीर में गुरु की फांसी पर मंगलवार को और जेकेएलएफ के संस्थापक मोहम्मद मकबूल भट की याद में अलगाववादी धड़े ने 11 फरवरी को हड़ताल की अपील की है।