पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोदी सरकार ने तैयार की शिक्षा की उपलब्धियों की ई बुक

मोदी सरकार ने तैयार की शिक्षा की उपलब्धियों की ई-बुक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली| मानवसंसाधन विकास मंत्रालय ने अपने 200 दिनों के कामकाज का लेखा जोखा पेश करने के लिए एक ई-बुक तैयार की है। 196 पृष्ठों वाले इस ई.बुक में प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि शिक्षा को राष्ट्र के चीज निर्माण के लिए एक शक्ति बनाना चाहिए ई-बुक में मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का एक संदेश भी छापा गया है जिसमें शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के साथ साथ नैतिक स्तर बनाने की भी बात कही है। साथ ही शिक्षा को देश के विकास तथा उत्पादक तथा आर्थिक प्रगति में भी जोडने का माध्यम बनाया गया है। ई-बुक में मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री प्रो. राम शंकर कढेरिया तथा मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा का भी वक्तव्य पेश किया गया है। इसमें मोदी सरकार द्वारा 200 दिन में शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों और कार्यों का भी लेखा जोखा पेश किया गया है।



इस दौरान जो तीन विधेयक संसद में पारित किए गए हैं उनका भी जिक्र है। ई.बुक के अनुसार आईआईटी ने देश के विकास के लिए 136 गांवों को गोद लिया है 82 लाख 25 हजार नवसाक्षरों ने अपने बैंक खाते खोले हैं 19 नए शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की घोषणा की गई है, 9 अंतरराष्ट्रीय करार हुए है तथा 2 लाख 36 हजार 269 स्कूलों में 3 लाख 24 हजार 251 शौचालय आदि बनाए गए हैं।