पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत 2015 में शामिल हुई सरकार की योजनाओं की जानकारी भी

भारत-2015 में शामिल हुई सरकार की योजनाओं की जानकारी भी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नई दिल्ली. केंद्रीय वित्त और सूचना तथा प्रसारण मंत्री अरुण जेटली भारत-2015 संदर्भ वार्षिक पुस्तक का विमोचन करते हुए। साथ में हैं सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर और सूचना तथा प्रसारण मंत्रालय के सचिव बिमल जुल्का।

नेशनल ब्यूरो, नई दिल्ली| सूचनाप्रसारण मंत्रालय की ओर से भारत और दुनिया की हलचल की सटीक जानकारी उपलब्ध कराने वाली सालाना पुस्तक भारत और इंडिया के वर्ष 2015 के संस्करण को सूचना और प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने लोकार्पित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह पुस्तक मुख्य रूप से शोधकर्ता और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रतियोगियों के लिए काफी उपयोगी होती है। इसकी वजह यह है कि इसमें सभी सूचना प्रमाणिक होती है। अगले साल से पुस्तक संस्करण के साथ ही इसका ई-संस्करण भी लोकार्पित होगा। उन्होंने इस अवसर पर सूचना प्रसारण सचिव बिमल जुल्का, प्रकाशन विभाग की प्रमुख साधना राउत और सूचना प्रसारण मंत्रालय के न्यू मीडिया यूनिट को बधाई देते हुए कहा कि यह पुस्तक सभी के सहयोगात्मक कार्य का परिणाम है।सूचना प्रसारण सचिव बिमल जुल्का ने कहा कि इस बार पहली दफा भारत 2015 और इंडिया 2015 में सरकार की सभी प्रमुख फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी दी गई है। इसमें मेक इन इंडिया, स्वच्छता अभियान, प्रधानमंत्री जन-धन योजना और अन्य योजनाओं की जानकारी है। कार्यक्रम में सूचना प्रसारण राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर, पत्र सूचना ब्यूरो के प्रमुख महानिदेशक फ्रैंक नरोन्हा, दूरदर्शन न्यूज के प्रमुख अक्षय राउत, प्रकाशन विभाग की प्रमुख साधना राउत ने भी शिरकत की।

------------------------