- Hindi News
- उबेर दुष्कर्म मामले के आरोपी ने लगाया दिखावटी मुकदमे का आरोप
उबेर दुष्कर्म मामले के आरोपी ने लगाया दिखावटी मुकदमे का आरोप
उबेरकैब सर्विस की टैक्सी में दुष्कर्म के आरोपी शिव कुमार यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि मामले में दिखावटी मुकदमा चलाया जा रहा है। उसने अपना वकील भी बदल लिया। मीडिया वालों को भी पीटने की धमकी दी। यादव ने कहा कि मुकदमे में उसका पक्ष सही तरीके से नहीं रहा है। इसलिए वह वकील बदल रहा है। कोर्ट ने नए वकील धर्मेंद्र कुमार मिश्रा को उसकी पैरवी की इजाजत दे दी। अभी तक आलोक द्विवेदी उसके वकील थे। नए वकील ने भी कहा कि आरोपी का पक्ष सही तरीके से नहीं रहा। दिखावटी मुकदमा लग रहा है। इस पर कोर्ट ने ऐसे शब्द इस्तेमाल करने को कहा। जज के कोर्ट रूम से चले जाने पर आरोपी ने मीडिया वालों से कहा कि अगली बार उसने उन्हें देखा तो वह उनको कुर्सी से मारेगा।