पहले ई-मेल पर बातचीत करेगी सरकार
नई दिल्ली | संचारएवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि निशुल्क रोमिंग की घोषणा जल्द ही की जाएगी। स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग और शेयरिंग से जुड़े दिशा निर्देश इस साल के अंत तक जारी होंगे। प्रसाद अपने मंत्रालय के 100 दिनों की उपलब्धियों के बारे में संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में निशुल्क रोमिंग पर काम जारी है और शीघ्र ही इस संबंध में घोषणा की जाएगी। हालांकि इस संबंध में पूर्ववर्ती सरकार द्वारा निर्धारित समय पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि काम जारी है और उचित समय पर इसकी घोषणा कर दी जाएगी। दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने स्पेक्ट्रम ट्रेडिंग और शेयरिंग पर अपनी सिफारिशें दे दी हैं।
मंत्रालय के अधिकारी इन्हें अंतिम रूप देने में लगे हैं। स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए निष्पक्ष एवं अधिक पारदर्शी तंत्र बनाने की प्रक्रिया भी जारी है और यह भी चालू वित्त वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएगा। छात्रों को किफायती दाम पर आकाश टेबलेट उपलब्ध कराने की पूर्ववर्ती सरकार की योजना के बारे में पूछे जाने पर प्रसाद ने कहा कि इस टैबलेट में कुछ खामियां पाई गई हैं और इसमें अभी सुधार की जरूरत है। उसके बाद कोई घोषणा की जाएगी।
सरकार ने समय की पाबंदी के लिए अगले महीने से सभी केंद्रीय मंत्रालयों में बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने का फैसला किया है। इसकी निगरानी प्रधानमंत्री कार्यालय से की जाएगी। इसका परीक्षण सोमवार से शुरू किया जा रहा है। योजना के तहत किसी भी मंत्रालय में हाजिरी लगाने वाले व्यक्ति की उपस्थिति का रिकार्ड सीधे पीएमओ से देखा जा सकेगा।
दिसंबर2015 तक वाई-फाई से जुड़ेंगी यूनिवर्सिटी
देशके सभी विश्वविद्यालय को नेशनल नॉलेज नेटवर्क के तहत दिसंबर 2015 तक वाई-फाई से जोड़ा जाएगा। एक अधिकारी ने कहा कि ई-मेल के लिए डिजाइन और उसके प्रारूप को भी तय किया जा रहा है। यह कार्य अक्टूबर 2014 में ही कर लिया जाएगा।
संतोष ठाकुर. नईदिल्ली
मोदीसरकारने फाइल चलने से पहले सभी जरूरी बातों को ई-मेल से ही तय करने का निश्चय किया है। सौ दिन पूरे होने पर की गई दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद की प्रेस कान्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सरकार ई-मेल को संवाद का प्राथमिक जरिया बनाने वाली है। यानी जब तक किसी विषय पर को