पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महाराष्ट्र में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में मनमोहन सिंह भी

महाराष्ट्र में कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में मनमोहन सिंह भी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली-आगरा सेमी हाई स्पीड ट्रेन 30 नवंबर से

उत्तराखंड में बस 300 फीट खाई में गिरी, 16 की मौत

मुंबई की श्वेता को संयुक्त राष्ट्र का विशेष सम्मान

शाहरुख ने खरीदे मुगले आजम के दो पोस्टर

उप्र में बम बना रहे थे जेल से भागे सिमी के आतंकी

30 पूर्व सांसदों के आवास पर बिजली-पानी बंद

नई दिल्ली| िदल्ली से आगरा के बीच सेमी हाई स्पीड ट्रेन 30 नवंबर से चल सकती है। ट्रेन 160 किमी की दूरी 90 के बजाय 100 मिनट में पूरी करेगी। यह जानकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणेंद्रू कुमार ने दी।

देहरादून| उत्तराखंड के तेहरी जिले में यात्रियों से भरी बस 300 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इससे 16 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 17 अन्य घायल हो गए। बस में कुल 33 लोग सवार थे। पुलिस ने बताया कि बस हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही थी।



जुयलगढ़ के पास दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस खाई में जा गिरी। 16 यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। उत्तराखंड सरकार ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख आैर घायलों को पचास हजार राहत राशि देने की घोषणा की है।

मुंबई | मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा से निकली श्वेता कुट्टी को संयुक्त राष्ट्र का विशेष सम्मान मिलेगा। 19 साल की श्वेता को शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय साहस दिखाने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ के ‘यूथ करेज अवार्ड\\\' के लिए चुना गया है।

मुंबई| फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ने फिल्म मुगले आजम के दो पोस्टर 6.84 लाख रुपए में खरीदे। नीलामी ओशियन नीलामी घर में शुक्रवार को हुई थी। सबसे महंगी पेंटिंग अपर्णा कौर की \\\'प्यार हुआ, इकरार हुआ\\\' 7.5 लाख रुपए में बिकी है।

खंडवा| उत्तरप्रदेश के बिजनौर में शुक्रवार को एक घर में हुए बम विस्फोट में खंडवा जेल से भागे सिमी के फरार आतंकियों की शिनाख्त हुई है। विस्फोट के बाद उप्र एटीएस और आईबी की टीम सक्रिय हो गई। विस्तृतपेज|6





आतंकियोंसे कमरे से मिले आईडी सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की शिनाख्त हुई है।

ये खंडवा जेल से भागे आतंकी एजाजुद्दीन, असलम अय्यूब , जाकिर बदरुल, अमजद रमजान, मेहबूब और सलीम हैं। सभी पिछले साल एक अक्टूबर को खंडवा जेल से भागे थे।

आतंकी बिजनौर के जाटान मोहल्ले में पिछले चार म