- Hindi News
- नई दिल्ली. केबलटीवी डिजिटाइजेशन के तीसरे और चौथे चरण में
नई दिल्ली. केबलटीवी डिजिटाइजेशन के तीसरे और चौथे चरण में
नई दिल्ली. केबलटीवी डिजिटाइजेशन के तीसरे और चौथे चरण में 11 करोड़ सेट टॉप बॉक्स की जरूरत है। निर्माताओं ने सरकार को इस जरूरत को पूरा करने का भरोसा दिया है।
सूचना और प्रसारण सचिव विमल जुल्का ने शुक्रवार को यहां सेट टॉप बॉक्स निर्माताओं की बैठक बुलाई थी। इसमें आश्वासन दिया गया कि निर्माता सरकार की योजना को पूरा करेंगे और तीसरे तथा चौथे चरण के लिए आवश्यकता के अनुरूप बॉक्स उपलब्ध कराएंगे।
निर्माताओं ने कहा कि उनके पास जरूरत को पूरा करने के लिए सेट टॉप बॉक्स निर्माण की क्षमता है। उन्होंने कहा कि इस चरण में सेट टॉप बॉक्स बनाने के लिए 5,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा जिससे 50 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें स्थानीय स्तर पर बॉक्स की मरम्मत से भी लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सकेगा।