आप : कई सीटों पर है कांटे की टक्कर
सात सीटों पर उतारे गए नए चेहरे
भास्करन्यूज| नई दिल्ली
विसचुनाव में आप के 21 पूर्व विधायकों पर भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं। अन्य महत्वपूर्ण सीटों से चुनाव लड़ रहे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के भविष्य का भी आज फैसला हो जाएगा। 2013 के विस चुनाव में केजरीवाल सहित आप के 28 उम्मीदवारों ने जीत का परचम लहराया था। इनमें से 7 सीट पर नए चेहरों को उतारा गया।
पूर्वविधायकों की महत्वपूर्ण सीटें : नईदिल्ली से केजरीवाल के अलावा पूर्व मंत्री सिसोदिया, भारती, सत्येंद्र जैन, गिरिश सोनी, सौरभ भारद्वाज और राखी बिड़लान। इनमें सर्वाधिक चुनौती मंगोलपुरी से चुनाव लड़ रहीं राखी बिड़लान के सामने है। राखी के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व दिग्गज मंत्री राजकुमार चौहान लड़ रहे हैं। इनके अलावा करोलबाग से लड़ रहे पार्टी के युवा चेहरा और यूथ विंग के अध्यक्ष विशेष रवि भी सबकी नजरें टिकी हुई हैं। यहां से भाजपा ने भी उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर योगेन्द्र चांदोलिया को टिकट दिया है।
जीतीसीटों पर नए चेहरे : इसबार 7 सीटों पर पार्टी ने नए चेहरे उतारे हैं। खास बात यह है कि इन सभी सातों सीटों तिमारपुर, रोहिणी, जंगपुरा, पटेल नगर, अंबेडकर नगर, सीमापुरी और लक्ष्मी नगर पार्टी को बहुत ही कम वोटों से जीत हासिल हुई थीं। इन सीटों को लेकर पार्टी कुछ सशंकित भी है। तिमारपुर से पंकज पुष्कर, रोहिणी से वकील चरंजी लाल गुप्ता, जंगपुरा से प्रवीन कुमार, पटेल नगर से हजारी लाल चौहान, अंबेडकर नगर से अजय दत्त, लक्ष्मी नगर से नीतिन त्यागी और सीमापुरी से राजेन्द्र गौतम पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं।
वहीं,बाबरपुरसेपार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय, कर्नल देवेन्द्र सहरावत बिजवासन से, पश्चिमी दिल्ली जरनैल सिंह राजौरी गार्डन से चुनाव लड़ रहे हैं। चांदनी चौक से अलका लांबा, द्वारका से आदर्श शास्त्री, छतरपुर से करतार सिंह, करावल नगर से कपिल मिश्रा चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा पार्टी की महिला विंग की प्रभारी सरिता सिंह रोहताश नगर से चुनाव लड़ रही हैं।
आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर जश्न की तैयारियों में जुटे कार्यकर्ता।