पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच साल में 10 गुना बढ़ जाएगी ई रिटेल बिक्री

पांच साल में 10 गुना बढ़ जाएगी ई-रिटेल बिक्री

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देशके सात प्रमुख शहरों में ऑनलाइन रिटेल के जरिए होने वाली खरीदारी पांच साल में 10 गुना से ज्यादा बढ़ने की उम्मीद है। सलाहकार फर्म नाइट फ्रैंक ने यह अनुमान लगाया है। सात शहर हैं- दिल्ली एनसीआर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बंगलुरु, हैदराबाद और पुणे। इसके मुताबिक अभी इन शहरों में ऑनलाइन रिटेल पर 7,200 करोड़ रुपए खर्च होते हैं। साल 2019 में यह रकम 83,900 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगी। यानी इसमें सालाना औसतन 64 फीसदी की रफ्तार से बढ़ोतरी होगी।

जहां तक कुल रिटेल खरीदारी की बात है, तो अभी यह 3.58 लाख करोड़ रुपए है। साल 2019 में यह 7.65 लाख करोड़ रुपए हो जाएगा। नाइट फ्रैंक ने रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के साथ थिंक इंडिया, थिंक रिटेल रिपोर्ट जारी की है। इसी में इन बातों का जिक्र है।

अभी कुल रिटेल कारोबार में ई-रिटेल की हिस्सेदारी महज दो फीसदी है। पांच साल में इसके 11 फीसदी तक पहुंचने का अंदाजा है। इस दौरान मॉडर्न रिटेल (मॉल आदि में) की बाजार हिस्सेदारी 17 से घटकर 13 फीसदी हो जाएगी। सामान्य रिटेल दुकानों का हिस्सा भी 81 फीसदी से घटकर 76 फीसदी रह जाएगा।

> दिल्ली मुंबई समेत 7 शहरों के लिए नाइट फ्रैंक का अनुमान

> अभी इन शहरों में ई-रिटेल पर 7,200 करोड़ रुपए खर्च

> साल 2019 में यह रकम 83,900 करोड़ रुपए हो जाएगी