इंटेक्स का नया स्मार्टफोन लॉन्च
नई दिल्ली | भारतीयस्मार्टफोन मेकर इंटेक्स ने अब एक्वा एक्स स्मार्टफोन लॉन्च किया है। कीमत 2699 रुपए रखी गई है। यह किटकैट 4.4.2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह डुअल सिम फोन अब आधिकारिक तौर पर कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। स्मार्टफोन 3.5 इंच की स्क्रीन के साथ है (320X480 पिक्सल का रेजोल्यूशन)। फोन में 1.3 गीगाहर्त्ज के डुअल कोर प्रोसेसर के साथ 256जीबी रैम दी गई है।
इस फोन में इंटरनल मेमोरी कितनी है इसके बारे में अभी तक कंपनी की तरफ से कोई जानकारी नहीं आई है।
2 मेगापिक्सल के रियर कैमरा के साथ इस फोन में एलईडी फ्लैश दिया गया है। इसके अलावा, इस फोन में 0.3 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी है। कनेक्टिविटी के मामले में इंटेक्स एक्वा में वाई-फाई, माइक्रो यूएसबी, एजीपीएस और ब्लूटूथ जैसे बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, इस फोन में 3जी फीचर नहीं है। इसे सिर्फ ब्लैक वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।